राजेश कोठारी
करेड़ा – कस्बे सहित उप खंड क्षेत्र के गांवो में नवरात्रि महापर्व धूमधाम से मनाया गया। गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मूर्ति विसर्जन किया गया। इसके साथ ही नौ दिन तक चली डांडियों की खनक थम ग ई। क्षेत्र के लादुवास गांव में विनायक ग्रुप द्वारा माताजी की प्रतिमा का गांव के धर्म तालाब में विसर्जन किया गया इससे पूर्व गांव में शोभा यात्रा निकाली गई कहां पर ग्रामीणों ने जगह जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।


