अजीम खान चिनायटा
हिंडौन सिटी। स्मार्ट हलचल|मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश महासचिव मोहम्मद रफीक ने अपने जन्मदिन के अवसर पर गुलाब का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल केक काटने और शुभकामनाएं लेने का अवसर नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी दिन है।मुस्लिम महासभा राजस्थान के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ या अन्य विशेष अवसरों पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाले समय में पर्यावरण संरक्षण को नई दिशा मिलेगी और देश हराभरा एवं स्वच्छ बनेगा।
मोहम्मद रफीक ने सभी नागरिकों से “एक जन्मदिन–एक पौधा” अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधा लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे अनमोल उपहार है।
इस अवसर पर मुस्लिम महासभा राजस्थान के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।
