Homeभीलवाड़ामेरे बच्चों का टिफिन" थीम पर महिला मंडल द्वारा फूड प्रदर्शनी आयोजित

मेरे बच्चों का टिफिन” थीम पर महिला मंडल द्वारा फूड प्रदर्शनी आयोजित

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल/श्री अग्रसेन जन्मोत्सव 2024 के आयोजनों की श्रृंखला में गुरुवार को अग्रवाल महिला मंडल द्वारा “मेरे बच्चों का टिफिन” विषय पर फूड प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत अग्रवाल महिला मंडल की सदस्याओं ने श्वेता डालमिया, पायल अग्रवाल, जया अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अक्षिता मित्तल, ममता अग्रवाल, नेहा आशीष अग्रवाल व सपना हरलालका के नेतृत्व में अलग-अलग आठ समूह बना बच्चों के टिफिन में रखे जाने वाले स्वादिष्ट एवं स्वास्थ्यवर्धक भोजन को तैयार किया।
अग्रवाल महिला मंडल अध्यक्ष दीपिका निमोदिया ने बताया कि आजकल की महिलाएं स्वावलंबी हो स्वरोजगार एवं नौकरी इत्यादि कर रही है। कामकाज की व्यस्तता के बीच भी वह अपने बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके लिए पौष्टिक आहार को नित प्रयोग कर अलग-अलग रूप में स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करती है जिससे एक ओर बच्चों की खाने में रुचि बनी रहती है और तथा दूसरी ओर उन्हें पूरा न्यूट्रिशन भी मिलता है। महिलाओं की इसी सामंजस्य बिठाने की कला को इस आयोजन के द्वारा प्रदर्शित किया गया।
उद्योगपति नीरज मानसिंहका, दीपक मानसिंहका, अग्रवाल समाज संपत्ति ट्रस्ट के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, ट्रस्टी गोविंद खेमका, ललित अग्रवाल, बद्री पंसारी, गोपाल बंसल, पुरुषोत्तम मोर, रामगोपाल अग्रवाल फर्नीचर, संजय निमोदिया, अग्रवाल नवयुवक मंडल आदि ने अवलोकन कर महिलाओं के प्रयास की सराहना की। वंदना अग्रवाल, गुणमाला अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, सिल्की केडिया, वर्षा मित्तल आदि का सहयोग रहा।
शाम को गरबा महोत्सव के अंतिम दिन रंग बिरंगी रोशनी और डीजे की बिट्स के ऊपर गरबा रास का आयोजन किया गया। पूरी जॉन महिला मंडल द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। बुधवार रात आयोजित गरबा रस में विनीत गर्ग, सुनिधि अग्रवाल, हिमांशी अग्रवाल , प्रियांशी अग्रवाल, दर्शालु अग्रवाल, हितार्थ बुबना मितिशा अग्रवाल व प्रीति मानसिंहका को सर्वश्रेष्ठ डांस तथा हर्षिता अग्रवाल, राधा अग्रवाल, मिताली मानसिंहका, तन्वी अग्रवाल, रिद्धि अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, राहुल अग्रवाल व यतिका अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ वेशभूषा का इनाम दिया गया। विपिन पंसारी, बादल रुंगटा, शालीन अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, प्रिंस अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
अग्रवाल नवयुवती मंडल की टीम का यूनेस्को द्वारा आयोजित कार्यक्रम में चयन:-
जिला यूनेस्को एसोसिएशन द्वारा शहर के सभी गरबा आयोजनों में से चुनी हुई टीमों के बीच आयोजित कराई जाने वाली प्रतिस्पर्धा में अग्रवाल नवयुवती मंडल का चयन भी किया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES