मदन मोहन गर्ग
गंगापुर सिटी। स्मार्ट हलचल|सवाईमाधोपुर एसीबी की टीम ने करौली जिले की नादौती एसडीएम काजल मीणा और उनके साथ दो बाबू को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। घटना गुरुवार शाम 6 बजे की है। सवाई माधोपुर एसीबी के एडिशनल एसपी ज्ञान सिंह ने बताया नादौती एसडीएम ऑफिस में लगातार भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रहीं थी। एक परिवादी ने शिकायत दी कि जमीन के तकासमा में फैसला देने के एवज में 60 हजार रुपए की रिश्वत मांगी गई है।इस पर एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन किया 16 अप्रैल की शाम को जब परिवादी ने रीडर प्रवीण और दिनेश को पैसे दिए।
इस पर एसीबी की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों रीडर और एसडीएम काजल मीणा को रंगे हाथों पकड़ लिया।एएसपी ज्ञान सिंह ने बताया मौके से टीम ने रिश्वत के 60 हजार रुपए के साथ 4 लाख रुपए और बरामद किए हैं। जिन्हें लेकर पूछताछ की जा रही है।
