नगर निगम ने भोपाल क्लब किया सीज , एमजी अस्पताल के लिए बनेगी पार्किंग

पुनित चपलोत

भीलवाड़ा । भीलवाड़ा शहर के गांधी बाजार में स्थित भोपाल क्लब परिसर अब महात्मा गांधी अस्पताल की पार्किंग के लिए इस्तेमाल की जाएगी इसके तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर यह नगर निगम को दिया गया है जिस पर नगर निगम द्वारा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे कार्यवाही करते हुए भोपाल क्लब परिसर में किया गया अतिक्रमण को हटाकर बिल्डिंग को सीज किया गया है और आने वाले समय में भोपाल क्लब परिसर को पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

नगर निगम के अखेराम बड़ोदिया ने कहा कि जिला कलेक्टर जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार आज भोपाल क्लब की बिल्डिंग और खाली जमीन महात्मा गांधी अस्पताल के पार्किंग के लिए दिया गया है। नगर निगम को निर्देश दिए गए हैं कि भोपाल क्लब परिसर में जो भी अतिक्रमण और कब्जे किए गए हैं उन्हें हटाकर सीज किया जाए इसके तहत नगर निगम की टीम द्वारा भीलवाड़ा शहर के गांधी बाजार के निकट स्थित भोपाल क्लब को पूरी तरीके से सीज किया गया है इसके साथ ही यहां दुकान लगाने वाले लोगों को तीन दिन का समय दिया है और 3 दिन के भीतर अपना सामान खाली करने के लिए कहा गया है अगर ऐसा नहीं होता है तो नगर निगम द्वारा खुद यह कार्यवाही की जाएगी