Homeभीलवाड़ानगर पालिका गंगापुर द्वारा आयोजित होने वाला मेला विवादों के घेरे में,...

नगर पालिका गंगापुर द्वारा आयोजित होने वाला मेला विवादों के घेरे में, पार्षदों ने दिया ईओ को ज्ञापन

गंगापुर -नगर पालिका गंगापुर द्वारा आयोजित होने वाला मेला शुरू होने से पहले ही विवादों के घेरे में आ गया।
नगर पालिका गंगापुर पार्षद पंकज चौहान ने बताया की पिछले दिनों बोर्ड बैठक में मेले का आयोजन करने के लिए कमेटी बनाकर टेंडर करने व मेला आयोजन का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। परंतु नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश चंद्र तेली ने अपनी मनमर्जी से बिना कमेटी बनाए ही मेले के टेंडर निकाल दिए। जबकि कार्यक्रमों की तिथि तय नहीं की गई। कलाकार तय नहीं किए गए। ऐसे में बिना कमेटी की राय के कोई निर्णय नहीं किया जा सकता। इस संबंध में पार्षदों ने नगर पालिका ईओ को उक्त टेंडर निरस्त कर पुनः पार्षदों की मीटिंग बुलाकर कमेटी का अनुमोदन कर मेला आयोजित करने एवम् नए टेंडर करने का ज्ञापन सौंपा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES