भीलवाड़ा । स्थित नगर विकास न्यास (यूआईटी) कार्यालय में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। आग जी. शक्ति सिंह के चेंबर में लगी, जिसे वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों की सतर्कता से समय रहते बुझा दिया गया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ ओर नाही कोई कीमती दस्तावेज जले । हालांकि इस घटना ने यूआईटी कार्यालय की फायर सेफ्टी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर क्या नगर विकास न्यास कार्यालय में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम मौजूद हैं? क्या यूआईटी कार्यालय में फायर सेफ्टी उपकरण कार्यशील हैं? यदि आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जाता तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होती?
