आदर्श बाल विद्या मंदिर दूनी की छात्रा-नगरफोर्ट उप सरपंच प्रतिनिधि की बेटी ने किया शानदार प्रदर्शन
शिवराज बारवाल मीना
टोंक । स्मार्ट हलचल|जिले के नगरफोर्ट तहसील मुख्यालय कस्बा निवासी होनहार छात्रा कृष्णा चौधरी पुत्री हनुमान साहू ने राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि के साथ ही कृष्णा चौधरी ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे नगरफोर्ट कस्बे, समाज और जिले का नाम रोशन किया है।
छात्रा कृष्णा चौधरी, जो कि आदर्श बाल विद्या मंदिर, दूनी की छात्रा है, ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। वह नगरफोर्ट के उप सरपंच प्रतिनिधि व कांग्रेस नेता हनुमान साहू की पुत्री हैं, जबकि उनकी माता श्रीमती चंद्रकांता चौधरी नर्सिंग ऑफिसर के पद पर कार्यरत हैं।बोर्ड परिणाम में कृष्णा चौधरी ने कुल 586 अंक प्राप्त किए, जिसमें विज्ञान विषय में 100 में 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। अन्य विषयों में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हर विषय में उच्च अंक प्राप्त किए। कृष्णा की इस सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की और छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की।
*प्रेरणा दायक निष्कर्ष*
छात्रा कृष्णा चौधरी की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है, जो यह दर्शाती है कि मेहनत और समर्पण से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
