नागौर जिले के गोठ मांगलोद में हुई घटना में कार्यवाही की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम सोंपा जिला प्रशासन को ज्ञापन

भीलवाड़ा/नागौर जिले के गोठ-मांगलोद स्थित दाधीच समाज की कुलदेवी (माता दधिमती) के मंदिर में हुई घटना को लेकर अ.भा. दाहिमा (दाधीच) ब्राह्मण महा. भीलवाड़ा की जिलाध्यक्ष सावित्री शर्मा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। जिसमें कहा गया है कि मंदिर के पुजारियों ने वहां आए दाधीच समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण शर्मा के साथ अभद्रता, दुर्व्यवहार और मारपीट की। पुजारियों द्वारा फैलाए गए इस आतंक के कारण दर्शनार्थियों और समाज के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। पुजारियों ने लंबे समय से मंदिर परिसर में भय का वातावरण बना रखा है, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुँच रही है। संगठन मांग करता है की उक्त घटना के दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध तुरंत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए एवं मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था जिला प्रशासन अपने हाथ में ले, ताकि वहां भयमुक्त वातावरण सुनिश्चित हो सके। प्रवक्ता अनुरेखा कुदाल ने बताया की ज्ञापन के दौरान ममता दाधीच, विजयलक्ष्मी आचार्य, दुर्गेश नंदिनी, चन्द्रकला शर्मा, सुधा शर्मा, यशस्विनी आचार्य, सुमन आचार्य, संतोष आचार्य, सुमित्रा दाधिच, विमला शर्मा मौजूद रही।