सी पी गोयल
नाहरगढ़/बारां
स्मार्ट हलचल|जिले के नाहरगढ़ पुलिस थाने में पुलिस निरीक्षक विवेक हरसाना ने शुक्रवार को नए थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालने के बाद थाने के स्टाफ और स्थानीय व्यक्तियों ने स्वागत किया।
पदभार ग्रहण करने के बाद, सीआई हरसाना ने थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और अपराध संबंधी मामलों की प्रारंभिक जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस थाने में आने वाले प्रत्येक परिवादी की सुनवाई निष्पक्ष और त्वरित रूप से की जाएगी। इसका उद्देश्य आमजन का पुलिस पर विश्वास मजबूत करना है।
सीआई विवेक हरसाना ने क्षेत्र के नागरिकों से शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।
