अच्छी खबर : नही बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम, सरकार ने किया एक्साइज ड्यूटी में कटौती का एलान

भीलवाड़ा । मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है। तेल की कीमतों में उछाल की आशंकाओं के बीच भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को एक आदेश जारी कर पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपए प्रति लीटर से घटाकर 3 रुपए प्रति लीटर कर दिए गए हैं, जबकि डीजल पर 10 से घटाकर शून्य कर दी गई है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के कारण कच्चे तेल की आपूर्ती में आई बाधा के बीच केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है। होमुर्ज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर से ऊपर पहुंच गई हैं। गौरतलब है कि भारत में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच पेट्रोल पंप पर लोगों की लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिल रहीं हैं। इस बीच नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं। एक ओर जहां नायरा एनर्जी जैसी निजी कंपनियों ने पेट्रोल-डील के दाम बढ़ा दिए हैं, तो वहीं सरकारी तेल कंपनियों के रेट स्थिर रहने से पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी का माहौल है। एक दिन पहले, भारत की सबसे बड़ी निजी ईंधन विक्रेता कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल की कीमतों में 5.30 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की थी।