ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल/पूर्ववर्ती कॉंग्रेस सरकार में तत्कालीन राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने निरन्तर प्रयास करते हुए जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नर्बदिया में अनगढ़ बावजी में हुए संत श्री अवदेशानन्द जी के चतुर्मास कार्यक्रम में उनसे सावा में उप तहसील खोलने का आग्रह किया तब उसी समारोह में राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सावा उप तहसील की घोषणा की थी जिसका लोकार्पण पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत द्वारा किया गया जो सावा में संचालित हो रही थी। उसी क्रम में आज नायब तहसीलदार के साथ ही चार पद स्वीकृत हुए है।
पूर्व राज्यमंत्री की सोच अनुरूप पाँच पंचायतों के क्षेत्रवासियो के रजिस्ट्री व अन्य ज़रूरी काम होने के साथ ही ग्राम सावा को नई ऊँचाइयाँ मिलेगी।