Homeभीलवाड़ानाकाबंदी के दौरान 1 किलो 955 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते दो...

नाकाबंदी के दौरान 1 किलो 955 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते दो युवक गिरफ्तार

शाहपुरा@(किशन वैष्णव)जिला मुख्यालय की फुलिया कलां पुलिस ने अवैध गांजा परिवहन पर कार्यवाही करते हुए केकड़ी जिले के जाल का खेड़ा निवासी मुकेश पुत्र कालूराम किर व विनोद पुत्र रामराज मेवाड़ा निवासी हिंगोनिया थाना सरवाड़ को 1 किलो 955 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते गिरफ्तार किया गया।फुलिया कलां थानाधिकारी देवराज सिंह ने बताया की अरवड चौकी के सामने शाम को नाकाबंदी के दौरान बाइक पर सवार दो युवक मुकेश और विनोद को पुलिस ने रुकवाया,उनसे पूछताछ की गई तो दोनो हकपका गए सही से पुलिस को जवाब नही दे सके,जिसके बाद विनोद की पीठ पर टांग रखे बैग को पुलिस ने हाथ लगाया आशंका होने पर चैक किया तो एक पॉलिथीन में गांजा मिला जिसका वजन किया तो 1 किलो 955 ग्राम होना पाया गया।पुलिस ने दोनो युवकों को गिरफ्तार कर बाइक जप्त की जाकर अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही जारी है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES