नकबजनी की वारदात का खुलासा, विद्यालय में चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 90 किलो गेहूं सहित अन्य कीमती सामान बरामद

भीलवाड़ा । करेड़ा पुलिस ने नकबजनी का खुलासा करते हुए दों आरोपीयों कों गिरफतार किया है साथ ही चोरी किये गये 90 किलो गेंहु 2 पंखे, 2 पासबुक 1 चैकबुक बरामद कर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को जप्त किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिह द्वारा जिले मे चोरी, नकबजनी व लूट की वारदातों के खिलाफ कार्यवाही एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु बुद्धराज खटीक आरपीएस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाड़ा के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वृत्ताधिकारी ओमप्रकाश सैन आरपीएस वृत आसीन्द के सुपरविजन मे व थानाधिकारी पुरण मल थाना करेडा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

घटना का संक्षिप्त विवरण

प्रार्थी लादु लाल पिता चिमनलाल भील उम्र 46 साल निवासी चिलेश्वर पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा हाल प्रधानाध्यापक रा प्रा वि लक्ष्मीपुरा गोरख्या ने रिपोर्ट देकर बताया की दिनांक 19-02-2026 को राजकीय विद्यालय लक्ष्मीपुरा गोरख्या में अज्ञात चोरों ने 89.100 किलो गेहुं 15 किलो चावल, 10 थालिया, 20 गिलास, 7 धामा, 1 गैस का चुल्हा , अक्षय पेटिका में से 1000 हजार रुपये रोकडी चेक बुक व पास बुक एसएमसी व एमडीएम, 3 वाॅलीवोल , 1 फुटबाल, 5 ड्रेस खिलाडीयो की, 1 बाल्टी, 3 ताले, 1 पंखा इत्यादी चोरी कर लेकर चला गया आदि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर अनुसंधान नारायण सिंह सउनि के जिम्में किया गया।

गठीत टीम द्वारा किया गया प्रयास:-

पुलिस टीम ने वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ परम्परागत पुलिसिंग को अपनाते हुए मुखबिर से लगातार सम्पर्क में रह कर उनसे सूचनाएं प्राप्त की व पूर्व में सम्पति संबंधी अपराधों में चालानशूदा अपराधियों पर सत्त निगरानी रखते हुए उनके मोबाईल नम्बर की सीडीआर प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया गया। घटना कारित करने वाले आरोपियों पिंटु पुत्र गोपाल बलाई हाल गोद पुत्र नैना बलाई उम्र 26 साल निवासी ठिकरिया खेडा गोरख्या पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा, माधु पुत्र हरदेव गुर्जर उम्र 21 साल निवासी निवासी ठिकरिया खेडा गोरख्या पुलिस थाना करेडा जिला भीलवाडा को डिटेन कर गहनता से पुछताछ की गई तो आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी किये गये 90 किलो गेंहु 2 पंखे, 2 पासबुक 1 चैकबुक को बरामद किया जाकर घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल को जप्त किया गया।

गठित पुलिस टीम:-
01.थाना प्रभारी पुरणमल मीणा
02. नारायण सिंह सउनि पुलिस थाना करेडा
03. जितेन्द्र सिंह
04. मुकेश