Homeराजस्थान2.90 लाख के नकली नोट जब्त

2.90 लाख के नकली नोट जब्त

जयपुर । जयपुर कमिश्नरेट की सीएसटी ने रविवार रात चित्रकूट इलाके में दबिश देकर नकली नोट तस्करी का खुलासा किया। पुलिस ने गोविंद चौधरी निवासी झालावाड़ और देवांश फांडा निवासी चित्रकूट नगर को गिरफ्तार किया। सूचना पर संदिग्ध कार को रोका गया। जिसमें गोविंद के पास से 1.90 लाख रुपए के नकली नोट मिले। पूछताछ में देवांश के पास भी नकली नोट होने की जानकारी पर उसके फ्लैट पर दबिश दी गई। जहां से 1 लाख रुपए के नकली नोट बरामद हुए। कुल 2.90 लाख रुपए के नकली नोट जब्त किए गए। स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश के अनुसार आरोपियों ने नकली नोटों की खेप सहारनपुर, उत्तर प्रदेश से लाना बताया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES