स्कूल के विद्यार्थी कर रहे कठिनाई का सामना, जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान
बेरा । भेरूलाल गुर्जर
बनेड़ा उपखंड क्षेत्र के लांबिया ग्राम पंचायत के चेची खेड़ा गांव में पिछले कहीं महीनो से गांव की नालियो की सफाई नहीं होने के कारण अवरुद्ध हो रही है जिससे गंदा पानी सड़क पर कीचड़ में तब्दील हो रहा है स्कूल में जाने के लिए छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पूर्व सरपंच मेवाराम गुर्जर ने बताया कि टंकी के पास कीचड़ सड़क पर इतना फैला हुआ है कि पैदल निकलना भी ग्रामीणों का मुश्किल है जिसे कहीं तरह की बीमारियां भी फैल रही हैं कहीं महीनो से नालियां चौक हो रही है स्कूल के छात्र-छात्राओं के कपड़ों पर छींट गंदे पानी के लगते हैं कभी छोटे बच्चे गिर जाते हैं लेकिन जिम्मेदार लोग व प्रशासन इसकी और ध्यान नहीं दे रहा है बिना बारिश ही यह हाल है तो बारिश में तो निकालना ही मुश्किल हो जाएगा सड़क पर कीचड़ से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ग्रामीणों को ।
