कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेवाड़ महासभा अध्यक्ष नीरज मोनू अंछारा ने कहा कि ईश्वर की कृपा से समाज को जनप्रतिनिधित्व का अवसर मिला है, जिसका उपयोग सेवा के लिए किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसेवा के माध्यम से ही जनप्रतिनिधियों की जीत सार्थक साबित होगी।
सम्मान समारोह से पूर्व निर्वाचित पार्षदों एवं पदाधिकारियों की विशाल वाहन रैली निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली का जगह-जगह पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूरा वातावरण उत्साह और उल्लास से सराबोर नजर आया।
समारोह में जयपुर, भीलवाड़ा, ब्यावर, जावद, राजसमंद, चित्तौड़गढ़ और शाहपुरा सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं वार्डवासियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सतीश सरावगी ने किया।