Homeभीलवाड़ानामदेव महिला मंडल ने प्रथम बार छप्पन भोग एवं फागोत्सव कार्यक्रम मनाया

नामदेव महिला मंडल ने प्रथम बार छप्पन भोग एवं फागोत्सव कार्यक्रम मनाया

रोहित सोनी
आसींद । नामदेव छीपा समाज के राधा कृष्ण मंदिर पर नामदेव महिला मंडल द्वारा प्रथम बार छप्पन भोग एवं फागोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। मधु देवी सरावगी ने जानकारी देते हुए बताया कि समाज की महिलाओं ने संत शिरोमणि श्री नामदेव जी महाराज एवं भगवान राधा कृष्ण को छप्पन भोग लगा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भक्ति गीतों के साथ फूलों की होली खेल कर बड़े उत्साह और आंनद के साथ महाआरती कर प्रसाद वितरण करके भगवान राधा कृष्ण एवं नामदेव जी महाराज के जयकारे के साथ फागोत्सव कार्यक्रम मनाया इस अवसर पर नामदेव समाज की प्रत्येक परिवार से सभी धर्मप्रेमी महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया,इस मौके पर मंजू देवी मधु देवी रेखा देवी अरुणा देवी राधिका सुनीता लाड देवी सहित नामदेव छिपा समाज महिला मंडल की महिलाएं मौजूद रही।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES