Homeराजस्थानजयपुरकुएं में गिरा नंदी, गोसेवको ने 4 घंटे की मशक्कत कर बाहर...

कुएं में गिरा नंदी, गोसेवको ने 4 घंटे की मशक्कत कर बाहर निकालकर किया उपचार

कुएं में गिरा नंदी, गोसेवको ने 4 घंटे की मशक्कत कर बाहर निकालकर किया उपचार

महेंद्र कुमार सैनी

स्मार्ट हलचल/नगर फोर्ट तहसील क्षेत्र के संग्रामपुरा के ग्रामीणों ने सूचना यंत्र से आजाद हिंद गौशाला के गोसेवक को सूचना दी की संग्रामपुर गांव के बिना मुंडेर के एक कुएं में नंदी गिर गया है। सुबह लोगों ने नंदी को तड़पते देखा तो दिल पसीज गया। मौके पर पहुंचे आजाद हिंद गौशाला के युवा गोसेवक कुएं में उतरे और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद नंदी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि कुएं में गिरने से नंदी के कहीं जगह पर चोटे आई हैं, जिसका इलाज कराया जा रहा है। कुएं की मुंडेर नहीं होने से यह काफी खतरनाक है। लोगों ने बताया, संभवत: नंदी पानी की तलाश में कुएं के पास आया होगा और इसी दौरान गिर गया। नंदी को बचाने के लिए आजाद हिंद गौशाला की टीम ग्रामीण लोग सरपंच प्रतिनिधि महावीर धाकड़ ने काफी मशक्कत की।

25 फीट गहरा है कुआ, मुंडेर नहीं
संग्रामपुर गांव के पास में यह कुआ करीब 25 फीट गहरा है। जलस्तर नीचे जाने से नाम मात्र ही पानी है। कुवे के मुंडेर नहीं है। इस कारण से रात के समय या अंधेरे में जानवरों के गिरने का भय रहता है। राहगीर भी कई बार बाल बाल बचे। कुआं काफी खतरनाक स्थिति में है।

एक दर्जन से अधिक युवा 4 घंटे हुए परेशान
सुबह जब लोग उठे तो कुएं में से आवाज आ रही थी। लोग पहुंचे तो नदी तड़प रहा था। इसके बाद गांव के युवा एकत्रित हुए और गोसेवक कुएं में उतरे और करीब 4 घंटा मशक्कत करते रहे। रस्सी आदि की मदद से नंदी को बाहर निकालकर उपचार किया गया। लेकिन इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा है। गांव में पानी का इंतजाम नहीं है। जानवर भी प्यासे हैं। लोग दूर दूर से पानी लाते हैं। उधर, कुएं के आसपास मुंडेर नहीं बनाई जाती है। सुरक्षा का अभाव रहता है। जिसका भुुगतान कभी इन जानवरों को कभी इंसानों को भी भुगतना पड़ता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES