Homeराजस्थानजयपुर13 वर्षों बाद नारायणपुर सीएचसी को मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ, ग्रामीणों में...

13 वर्षों बाद नारायणपुर सीएचसी को मिला स्त्री रोग विशेषज्ञ, ग्रामीणों में खुशी

बिन्टू कुमार

नारायणपुर|sh. |कस्बे के आदर्श सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में बुधवार को स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक शर्मा ने पदभार ग्रहण किया। उनकी नियुक्ति पर ब्राह्मण समाज और भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला, साफा पहनाकर और मिठाई खिलाकर भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग 13 वर्षों बाद सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति हुई है, जिससे नारायणपुर उपखंड के लोगों को अब प्रसव और स्त्री रोग संबंधी इलाज के लिए अलवर, कोटपुतली या विराटनगर नहीं जाना पड़ेगा। लंबे समय से स्त्री रोग विशेषज्ञ की मांग की जा रही थी, जिसे अब पूरा किया गया है। ग्रामीणों ने विधायक देवीसिंह शेखावत और चिकित्सा मंत्री का आभार जताते हुए इसे स्वास्थ्य सेवाओं में बड़ा सुधार बताया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संदीप सैनी, वैद्य भवानी शंकर शर्मा, सौरभ शर्मा, मातादीन शर्मा, दिवाकर गौतम, विजेंद्र शर्मा, बलवीर पारीक, कालू जोशी, मनोहर लाल नायक, अशोक शेखावत, धुड़ाराम यादव, मुरारी लाल तिवाड़ी, मोनू शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
20250820_1015526615338469596729204
logo
RELATED ARTICLES