बिन्टू कुमार
नारायणपुर|स्मार्ट हलचल|राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशन में बुधवार को प्रदेश महासचिव (संगठन) ललित तुनवाल ने नारायणपुर नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की। घोषित सूची के अनुसार नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुभाष चंद सैनी को सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर कमल किशोर, कल्लूराम, महेन्द्र गुर्जर, मोहन गोठवाल और महेश गुर्जर को नियुक्त किया गया है। वहीं महासचिव पद पर बनवारी यादव, प्रीत सोलंकी, दाताराम धाबाई, गेंदा लाल, हरिराम योगी और महेन्द्र प्रजापत को जिम्मेदारी दी गई है। सचिव पद पर मुकेश वर्मा, अशोक ठेकला, हेमराज वर्मा, सुनील सैन, शंकर सैनी, रामस्वरूप, मुकेश, कन्नू सोनी, राजू सैनी और वेदप्रकाश जिंदल को नियुक्त किया गया है। प्रवक्ता पद की जिम्मेदारी मुरारी मीणा को दी गई है, जबकि सोशल मीडिया प्रभारी का दायित्व अशोक सोनी को सौंपा गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में उदय सैनी, सतीश सैनी, मातादीन सैन, हनुमान रावत, तेजपाल, गिर्राज मेहरा और भैरूराम को शामिल किया गया है। नई कार्यकारिणी गठन को लेकर कांग्रेसजनों में उत्साह का माहौल है।