चित्तौड़गढ़, 17 जून। स्मार्ट हलचल।चित्तौड़गढ़ के डगला खेड़ा स्थित अरिहंत नगर में नर्वदेश्वर महादेव एवं शिव परिवार की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का त्रिदिवसीय धार्मिक महोत्सव मंगलवार को पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ संपन्न हो गया। 15 जून से प्रारंभ हुए इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ अर्जित किया।महोत्सव के दौरान देव पूजन, अभिषेक, हवन, यज्ञ एवं विभिन्न वैदिक अनुष्ठान श्रद्धा एवं उत्साह के साथ संपन्न हुए। कार्यक्रम के मुख्य यज्ञाचार्य पंडित चंद्रकांत भारद्वाज रहे। आयोजन में ग्राम पंचायत धनेत कला के प्रशासक रणजीत सिंह भाटी एवं पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ की प्रधान देवेंद्र कंवर ने भी सहभागिता निभाई।
एक दिन पूर्व आयोजित भव्य शोभायात्रा में भगवान महादेव, गणेशजी, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय एवं नंदी महाराज की मूर्तियों को सुसज्जित बग्गी में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित भजन संध्या में भजन गायक मुरलीधर जोशी, मुकेश साहू, रतन गिरी गोस्वामी एवं अवनी बुनकर ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
हवन पूर्णाहुति कार्यक्रम में रणजीत सिंह भाटी, महिपाल सिंह भाटी, महेंद्र सिंह चुंडावत, अनिल शर्मा, चावण सिंह चुंडावत, देवीलाल जाट, शिवपाल सिंह चुंडावत, ओमप्रकाश जोशी, मिथिलेश जायसवाल, भूरसिंह राणावत, श्यामलाल शर्मा, शुभम शर्मा, प्रकाश पुष्करणा, शैलेन्द्र शर्मा, संदीप चंदेल एवं संग्राम सिंह चुंडावत सहित अनेक श्रद्धालु जोड़ों सहित यज्ञ में शामिल हुए।
आयोजन को सफल बनाने में लालूराम डांगी, धर्मदास वैष्णव, लालसिंह राठौड़, राहुल शर्मा एवं बालकिशन माली सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
