नरेंद्र मोदीजी की मन की बात का 132वां एपिसोड प्रसारित हुआ

शिव लाल जांगिड़

लाडपुरा|स्मार्ट हलचल|प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में देशवासियों से संवाद किया। भाजपा ग्रामीण मंडल महामंत्री मोहन सिंह शक्तावत ने बताया की मांडलगढ़ ग्रामीण मंडल के सभी बूथ पर कार्यकर्ताओं ने मन की बात सुनी। इस एपिसोड में उन्होंने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष, तेल और गैस की कीमतों पर इसके प्रभाव, और अफवाहों से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार हर संभव कदम उठा रही है और देश में किसी प्रकार की ईंधन किल्लत या आर्थिक संकट की स्थिति नहीं है।

मन की बात के मुख्य बिंदु:

पश्चिम एशिया में संघर्ष: पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर चिंता जताई और कहा कि भारत सरकार वहां रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रही है।
अफवाहों से बचें: पीएम मोदी ने देशवासियों से अफवाहों से बचने और सरकार द्वारा दी जा रही आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की।
एकजुटता की अपील: पीएम मोदी ने देशवासियों से एकजुट होकर इस चुनौती का सामना करने की अपील की।

जिसमें उन्होंने देशवासियों से पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उसके वैश्विक प्रभाव, विशेषकर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की। उन्होंने देशवासियों को आश्वस्त किया कि भारत सरकार हर संभव कदम उठा रही है और देश में किसी प्रकार की ईंधन किल्लत या आर्थिक संकट की स्थिति नहीं आने दी जाएगी। मोदीजी ने अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए कहा कि केवल सरकारी जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने राजनीतिक दलों से भी अपील की कि वे इस मुद्दे पर राजनीति न करें और देशहित को सर्वोपरि रखें।