नर्सरी में अधेड़ की हत्या करने के बाद पत्नी के साथ बलात्कार करने वाला हत्यारा और दुष्कर्मी गिरफ्तार, आदतन अपराधी है दूसरे राज्य में भागने की फिराक में था

भीलवाड़ा । बीते दिनों हमीरगढ़ क्षेत्र की बरडोद नर्सरी में अधेड़ की हत्या करने के बाद उसकी पत्नी के साथ बलात्कार करने के मामले से हमीरगढ़ थाना पुलिस ने परदा उठाते हुए उस हत्यारे और दुष्कर्मी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । इस मामले में पुलिस ने आरोपी रमेश उर्फ राधेश्याम कालबेलिया को गिरफ्तार किया है । आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एएसपी धर्मेंद्र सिंह के आदेश पर विशेष टीम का गठन किया गया । घटना का खुलासा करने के लिए एएसपी पारस जैन के निर्देशन और सीओ सदर माधव उपाध्याय के सुपरविजन में टीम बनाई गई जिसका नेतृत्व थाना अधिकारी सुनील कुमार बेड़ा ने किया । पुलिस ने बताया की 3 मार्च 2026 को हमीरगढ थाने पर सुचना मिली की बरडौद ग्राम की नर्सरी में कालबेलिया समाज के लोग मजदुरी का कार्य करते है जिनके बीच आपस में झगडा हो जाने पर एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी है उक्त सुचना पर थानाधिकारी हमीरगढ मय जाप्ता के मौके पर पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तो मृतक के भतीजे राधेश्याम ने एक रिपोर्ट पेश कि की मेरे काका शंकर लाल के मामा का लडका रमेश उर्फ राधेश्याम अपनी पत्नि के साथ मारपीट कर रहा था जिसका बीच बचाव करने के लिये मेरा काका शंकर लाल व काकी आयी तो रमेश उर्फ राधेश्याम ने मेरे काका व काकी के साथ गम्भीर मारपीट की जिससे मेरे काका की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी मेरे काका की मृत्यु होने के पश्चात आरोपी ने मेरे काकी को अपनी टपरी में ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध किया और अनुसंधान प्रारम्भ किया । घटना की गम्भीरता को देखते हुये घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने अभियुक्त के द्वारा मोबाईल फोन का उपयोग नही लिया जाने के कारण परम्परागत तरीके से तलाश करते हुये अपने मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर आरोली का निरन्तर पिछा कर डिटेन करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी आदतन अपराधी व घुमन्तु जाति का होकर दुसरे राज्य में भागने के प्रयास में था मगर पुलिस द्वारा आरोपी रमेश उर्फ राधेश्याम कालबेलिया को गिरफ्तार कर लिया गया। गठीत टीम में सुनिल कुमार बेडा, नरपत सिह उनि पुलिस थाना हमीरगढ, विकास यादव एएसआई, यशवीर सिह एएसआई, कांस्टेबल खेम सिह (विशेष योगदान), सुनिल कुमार, सचिन, दिपक शामिल थे ।

यह अपराधी हुआ गिरफ्तार

रमेश उर्फ राधेश्याम पिता देवी उर्फ देवा कालबेलिया उम्र 42 साल निवासी तेजाजी चैक के पास घाटी पारसोली थाना पारसोली जिला चितौडगढ हाल निवासी भवानीपुरा थाना हमीरगढ जिला भीलवाडा जिसके खिलाफ पुर्व में कोतवाली चित्तौड़गढ़, रूपनगढ़ अजमेर, सदर पाली, किशनगढ़ अजमेर थाने में अलग अलग मामले दर्ज है ।