सीए अर्जुन मूंदड़ा राष्ट्रीय अमित शाह युवा संगठन के राष्ट्रीय सलाहकार मनोनीत

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। राष्ट्रीय अमित शाह युवा संगठन की ओर से सीए अर्जुन मूंदड़ा को संगठन में राष्ट्रीय सलाहकार के पद पर मनोनीत किया गया है।के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल विश्वकर्मा ने 17 सितंबर 2026 को पत्र जारी कर सीए अर्जुन मूंदड़ा का संगठन में स्वागत करते हुए उनकी सदस्यता एवं नई जिम्मेदारी की जानकारी दी। पत्र में संगठन की ओर से विश्वास जताया गया है कि उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता से संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग मिलेगा।सीए अर्जुन मूंदड़ा लंबे समय से व्यावसायिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यों में सक्रिय रहे हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंसी के क्षेत्र में उनके अनुभव तथा विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं से जुड़े कार्यों को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह दायित्व सौंपा है।

संगठन की ओर से कहा गया कि युवा शक्ति, सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में देशभर में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा से जोड़ने में राष्ट्रीय सलाहकार की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी।

नवमनोनीत राष्ट्रीय सलाहकार सीए अर्जुन मूंदड़ा ने संगठन द्वारा दिए गए दायित्व के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सेवा, संगठन एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने का प्रयास करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों को देशभर में आगे बढ़ाने के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।