उत्पीड़न व जातिगत भेदभाव के आरोपों पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
( महेन्द्र नागौरी)
भीलवाड़ा|स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने उत्पीड़न और जातिगत भेदभाव के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने 15 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
शिकायतकर्ता जीवन ऐरवाल के अनुसार 28 नवंबर 2024 को मीरा सर्कल स्थित एक निजी कंपनी में विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट व जातिसूचक शब्दों से अपमान किया गया। आरोप है कि पुलिस ने मदद करने के बजाय उन्हें हिरासत में लेकर मारपीट की और जबरन हस्ताक्षर करवाए।
स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित ने आयोग का दरवाजा खटखटाया। आयोग ने समय पर संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं सामाजिक संगठनों ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
