सी पी गोयल
बारां, 29 मार्च| स्मार्ट हलचल|मध्यप्रदेश के अमरकंटक में आयोजित इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में बारां के वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शाह को सम्मानित किया गया। देशभर से आए पत्रकार प्रतिनिधियों और संगठन पदाधिकारियों की उपस्थिति में उन्हें शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान प्रदान किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष अवषेश भार्गव के निर्देशन में आयोजित इस अधिवेशन में पत्रकारों के अधिकार, सुरक्षा, सुविधाओं तथा संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा प्रदेश अध्यक्ष उपेन्द्र गौतम एवं मध्यप्रदेश संगठन मंत्री राहुल सिंह राणा के नेतृत्व में शानदार तैयार की गई थी। अधिवेशन के दौरान विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्यों एवं पत्रकार प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। राजस्थान से शामिल हुए टीम को राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश भार्गव, राहुल राणा, उपेंद्र गौतम, उपाध्यक्ष दिलीप शाह ने सदस्य रामेश्वर गौतम, भंवरलाल खकुर, राजेंद्र नामा रखो, ब्रहमानंद गोचर, बीना शाह एवं दीप्ति जैन, सुशील श्रीवास्तव को स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम में पत्रकारों की सुरक्षा, मीडिया कर्मियों के अधिकारों, श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पत्रकारों के लिए सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अवदेश भार्गव ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों को सुनिक्षित करने के लिए संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है और भविष्य में भी पत्रकार हितों की आवाज मजबूती से उठाता रहेगा। अधिवेशन में मुंबई से आए पदाधिकारियों ने आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन मुंबई में आयोजित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिस पर उपस्थित सदस्यों ने सहमति जताई। अधिवेशन में आंध्र प्रदेश, उत्तराखंड बिहार, उप्र, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मप्र, राजस्थान, दिल्ली, छत्रीसगढ़ समेत अन्य राज्यों के प्रतिनिधि पत्रकार शामिल थे।
