Homeराजस्थानअलवरमनोज का चयन राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ

मनोज का चयन राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ

बानसूर।स्मार्ट हलचल/कस्बे के निकटवर्ती ग्राम खोहरी के मनोज सुरेला का चयन राष्ट्रीय स्तर की ऑल इंडिया क्रॉस कंट्री 10 किलोमीटर रेस प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वह कर्नाटक के मंगलोर यूनिवर्सिटी में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मनोज ने बताया कि उन्होंने बरकतुल्ला यूनिवर्सिटी,भोपाल में आयोजित जिला संभाग स्तरीय क्रॉस कंट्री 10 किलोमीटर रेस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह अवसर प्राप्त किया है, जिसके बाद उनका चयन राष्ट्रीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता के लिए हुआ। अब वह मंगलोर यूनिवर्सिटी (कर्नाटक) में होने वाली इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उनके चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है, और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मनोज ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और बड़े भाई घनश्याम सुरेला को दिया है, जिन्होंने उनकी तैयारी में विशेष सहयोग किया।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES