नेशनल हाईवे 158 के अधूरे हाईवे निर्माण कार्य को लेकर धरने की योजना में आसीन्द कस्बे वासी

चार माह पूर्व दिए गए धरने की सहमतियों के अनुसार कार्य नहीं होने के कारण रखेंगे परियोजना निदेशक राकेश कुमार को निलंबन की मांग

आसींद :- स्मार्ट हलचल|आसींद कस्बे के मध्य गुजरे नेशनल हाईवे 158 के 700 मी अधूरे हाईवे निर्माण कार्यों को लेकर विगत पमाह पूर्व दिए गए धरने की सहमतियों की शर्तों के अनुसार नहीं होने के कारण आसींद कस्बे वासियों द्वारा हाईवे निर्माण को पूरा करने के लिए कर पुनः धरने की तैयारी दिखती नजर आ रही है,
जानकारी के अनुसार आसींद कस्बे के मध्य से गुजरने वाले हाईवे के अधूरे निर्माण कार्य के कारण कस्बे वासियों सहित पत्रकारों द्वारा धरना दिया गया था तथा धरने की समाप्ति पर परियोजना निदेशक राकेश कुमार की उपस्थिति तथा उपखंड अधिकारी और तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक ओम प्रकाश सोलंकी और स्थानीय विधायक के जब्बर सिंह सांखला सहित धरना स्थल के नेतृत्व कर्ताओं के बीच तीन माह में कार्य पूर्ण होने पर सहमति बनी थी

लेकिन 5 महीने गुजर जाने के बाद भी इन सहमतियों पर किसी तरह का अमल नहीं होने के कारण आसींद कस्बे वासियों द्वारा नेशनल हाईवे 158 के परियोजना निदेशक राकेश कुमार के निलंबन की शर्तों के साथ ही कार्य को शीघ्र पूरा करने जैसी शर्तों पर धरने की योजनाएं बनाई जा रही है

जानकारी के अनुसार 10 अगस्त को आसींद कस्बे के मुख्य बाजार बंद होने के समाचार प्राप्त हुए हैं