(मोहम्मद आज़ाद नेब)
जहाजपुर|स्मार्ट हलचल|राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन के जहाजपुर ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक शाह ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सीपी आर्य के निर्देशानुसार अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर उनका स्वागत किया गया।
ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक शाह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष करना, महिला उत्पीड़न के मामलों में आवाज उठाना, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा जाति-धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत का संदेश देना है। उन्होंने कहा कि हर पीड़ित और मजलूम व्यक्ति की सहायता करना तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए प्रयास करना ही संगठन का धर्म और लक्ष्य है।
उन्होंने जानकारी दी कि कार्यकारिणी विस्तार के तहत एक महासचिव, चार उपाध्यक्ष, चार सचिव तथा एक लीगल एडवाइजर की नियुक्ति की गई है। कार्यक्रम के दौरान सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


