राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना में राजमावि जारोड़ा खुर्द के 5 विद्यार्थी चयनित

सत्र 2025-26 में विद्यालय को मिली बड़ी उपलब्धि,

चयनित विद्यार्थियों को चार वर्षों तक मिलेगी छात्रवृत्ति।

एजाज़ अहमद उस्मानी

स्मार्ट हलचल।मेड़ता क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जारोड़ा खुर्द के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के पांच विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की छात्रवृत्ति योजना (NMMS) में हुआ है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं गांव में खुशी का माहौल है।
विद्यालय से चयनित विद्यार्थियों में प्रियंका पुत्री सोहनराम ने 145 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं मोहित पुत्र सुशील ने 143 अंक, धोनी पुत्र गणेशाराम ने 125 अंक, मधु राठौड़ पुत्री शिव सिंह ने 110 अंक तथा कोमल पुत्री श्यामाराम ने 106 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। विद्यालय प्रशासन के अनुसार सत्र 2025-26 में कुल पांच विद्यार्थियों का चयन हुआ है। वहीं वर्ष 2021 से अब तक विद्यालय से कुल 36 विद्यार्थियों का चयन NMMS योजना में हो चुका है, जो विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और शिक्षकों की मेहनत को दर्शाता है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्तर की इस छात्रवृत्ति योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति चार वर्षों तक प्रदान की जाती है, जिससे विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में आर्थिक सहयोग मिलता है।
विद्यालय परिवार ने सभी चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गणित वरिष्ठ अध्यापक राजेंद्र खुडखुडिया को भी विशेष बधाई दी गई, जिनके मार्गदर्शन और मेहनत से विद्यार्थियों ने यह सफलता प्राप्त की।