मदन मोहन गर्ग
अधिकारियों को सफल क्रियान्वयन के लिए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
गंगापुर सिटी, स्मार्ट हलचल। 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को तालुका अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश संख्या-1 श्री अखिलेश कल्याण की अध्यक्षता में प्रशासनिक एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में एसडीएम विनोद कुमार, उप अधीक्षक पुलिस गिर्राज, नगर परिषद के प्रतिनिधि गुरदीप कश्यप, जेवीवीएनएल के अधिशासी अभियंता नवीन चंद भंडारी, सहायक अभियंता एस.एन. मीणा, एईएन द्वितीय हिम्मत सिंह, जल विभाग के सहायक अभियंता लोकेंद्र सिंह तथा बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेश कुमार शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अखिलेश कल्याण ने अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन एवं अधिकाधिक प्रकरणों के निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए लोक अदालत के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने पर जोर दिया।
