Homeराजस्थानजयपुरपत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा का पावटा में सार्वजनिक...

पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा का पावटा में सार्वजनिक अभिनंदन आज

पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा का पावटा में सार्वजनिक अभिनंदन आज

ओमप्रकाश शर्मा पावटा

स्मार्ट हलचल/पावटा/पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डी एल शर्मा एवं उनकी टीम देश की राजधानी दिल्ली एवं राजस्थान के दौरे पर सोमवार 29 अप्रैल 2024 को पावटा नगर पालिका क्षेत्र के होटल ग्रीन पार्क में आने पर उनका सार्वजनिक अभिनंदन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए आदर्श श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र बंसल एवं जिला अध्यक्ष कृष्ण बंसल ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष शर्मा अपनी टीम द्वारा संगठन की मजबूती के लिए दौरा कर रहे हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक जगदीश मीणा पावटा भी मौजूद रहेंगे। मीणा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उनकी टीम का सार्वजनिक अभिनंदन समारोह प्रातः 10 बजे होटल में किया गया है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES