(बजरंग आचार्य)
सादुलपुर|स्मार्ट हलचल| देहरादून में 1 जुलाई से 10 जुलाई तक आयोजित राष्ट्रीय राइफल व पिस्टल ओपन प्रतियोगिता में 11 वर्ष आयु वर्ग में सलोनी कक्षा 7, 14 वर्ष आयु वर्ग में रिंकू कक्षा 9, 15 वर्ष की आयु वर्ग में आदर्श कक्षा 10 एवं 17 वर्ष की आयु वर्ग में प्रियांशु कक्षा 12 ने सीधे क्वालीफाई कर विद्यालय का नाम रोशन किया। संस्था निदेशक मुकेश साहू ने इसे विद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य अनिल शास्त्री ने विद्यार्थियों का माल्यार्पण व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया। एकेडमिक वॉरियर सादुलपुर के कोच पूर्ण सिंह और नरेश झाझरिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य कामना की।
इस मौके पर सुमेर बड़सरा , सुखबीर सिंह , पाल सिंह, पंकज मल , महेंद्र टुहानिया, दशरथ सिंह, रणवीर सिंह, सुनीता श्योराण, नीतू शुक्ला, पूजा तिगालिया, कांता जांगिड़, रूबी, अंजू आदि स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।