कोटा। स्मार्ट हलचल/कोटा के अनिमेष जैन को दिगंबर जैन समाज की प्रतिष्ठित संस्था “दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन” द्वारा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।इस संस्था की स्थापना 30 जुलाई 1994 को समाज सेवा के उद्देश्य से की गई थी। वर्तमान में 350 से अधिक ग्रुप्स और 35,000 से अधिक सदस्यों के साथ राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है। अनिमेष को उनकी समाजसेवा, संगठनात्मक कौशल और संस्था के प्रति योगदान को देखते हुए इस पद के लिए चुना गया है। इस निर्णय की घोषणा संस्था के पुष्पा कासलीवाल (शिरोमणि संरक्षक), देवेंद्र कासल (राष्ट्रीय अध्यक्ष) और विनय जैन (राष्ट्रीय महासचिव) द्वारा की गई। आगामी 30 मार्च 2025 को उज्जैन में आयोजित शपथ विधि समारोह में वे औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण करेंगे। इस सम्मानजनक पद पर नियुक्ति से कोटा व समूचे जैन समाज में हर्ष का माहौल है, और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हे बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।