वन रास थीम में प्रकृति के रंगों से महका ‘ढोल बाजे’ गरबा महोत्सव

हरे-भरे पौधों और आकर्षक सजावट ने मोहा मन, पारंपरिक गरबा के साथ प्रकृति का दिखा अनूठा संगम

अनिल कुमार खींची

ब्यावर। स्मार्ट हलचल।अग्रवाल इवेंट के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि गरबा महोत्सव ‘ढोल बाजे’ में वन रास थीम के जरिए प्रकृति की खूबसूरती को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया गया। आयोजन स्थल के प्रवेश द्वार से लेकर पूरे ग्राउंड तक हरे-भरे पौधों और प्राकृतिक तत्वों से की गई सजावट ने वातावरण को मनमोहक बना दिया। हरियाली से सजे परिसर में गरबा करने पहुंचे प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना।

कार्यक्रम संयोजक आकाश लालवानी ने बताया कि वन रास थीम को साकार करने के लिए हरे रंग और प्राकृतिक सजावटी तत्वों का विशेष उपयोग किया गया। प्रकृति की सुंदरता और पारंपरिक गरबा का संगम आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। रंग-बिरंगी रोशनी, मनमोहक सजावट और गरबा की धुनों के बीच प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘ढोल बाजे’ में हर दिन नई थीम के माध्यम से नवरात्रि उत्सव को यादगार बनाया जा रहा है।

कार्यक्रम में विनय अग्रवाल, अक्षित गर्ग, दर्शित शर्मा, वंशिता पंजाबी, लीना आसुदानी, पलक आसनानी, मनदीप गहलोत, पंकज साहू, भावेश रामचन्दानी, हर्षु देवड़ा, कनिका अग्रवाल और सौरव उबाना सहित अन्य उपस्थित रहे।