नटवाड़ा के बद्री विशाल मन्दिर शिखर पर नहीं बैठा पक्षी-फिर भी श्रद्धा और परंपरा का उत्साह बरकरार,

 

– अक्षय तृतीया पर दो दिवसीय वार्षिक मेले का शुभारंभ-हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

शिवराज बारवाल मीना
टोंक । स्मार्ट हलचल|जिले के नटवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय गांव में अक्षय तृतीया के अवसर पर बद्री विशाल मंदिर का दो दिवसीय वार्षिक मेला श्रद्धा और परंपरा के साथ शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ कनक दण्डवत यात्रा और ध्वजारोहण के साथ किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।विधिवत पूजा-अर्चना के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई।परंपरा के अनुसार ध्वजारोहण के बाद मंदिर शिखर पर पक्षी का बैठना वर्ष के लिए शुभ संकेत माना जाता है, लेकिन इस बार निर्धारित समय में पक्षी नहीं बैठा, जिससे कुछ लोगों में हल्की मायूसी रही। हालांकि, ग्रामीणों ने शीतल हवा को शुभ संकेत मानते हुए आस्था बनाए रखी। अंत में प्रसाद वितरण के साथ आयोजन का समापन हुआ।