Homeसोचने वाली बात/ब्लॉगइस बार नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है, जो कि...

इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है, जो कि 2 जून, 2025 तक चलेगा

-राजेश कुमार मीना


करौली/
स्मार्ट हलचल|इस बार नौतपा 25 मई से शुरू हो रहा है, जो कि 2 जून, 2025 तक चलेगा। ये 9 दिन साल के सबसे गर्म दिन होते हैं। शास्त्रों के मुताबिक, नौतपा तब लगता है,जब ज्येष्ठ महीने में सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इस दौरान दिन के समय में घर से बाहर निकलना किसी खतरे से कम नहीं होता है।नौतपा जिसे नवताप के नाम से भी जाना जाता है, ज्येष्ठ महीने के पहले 9 दिनों में होता है। इस समय सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करता है ।
नौतापा के लाभ:- कीटों और जीवाणुओं का नियंत्रण।नौतपा में गर्मी से चूहे, टिड्डी,और अन्य हानिकारक कीट नष्ट हो जाते हैं, जिससे फसलों को नुकसान से बचाया जा सकता है।अच्छी बारिश का संकेत।नौतपा में तेज गर्मी का मतलब है कि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होगी।गर्मी से कुछ जीवों की मृत्यु।नौतपा में तेज गर्मी से सांप, बिच्छू, और अन्य ऐसे जीव मर जाते हैं जो गर्मी से प्रभावित होते हैं।नौतापा से हानियां:-डिहाइड्रेशन अत्यधिक गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी हो सकती है,जिससे डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है।त्वचा संबंधी समस्याएं।अत्यधिक गर्मी से त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली, और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियां गर्म मौसम में पाचन कमजोर हो सकता है, जिससे पेट दर्द, गैस, और अन्य समस्याएं हो सकती हैं।स्वास्थ्य पर प्रभाव नौतपा में गर्मी के कारण थकान, सिरदर्द, और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।
नोतापा का वैज्ञानिक महत्व:-
जून के महीने में सूर्य उत्तर भारत के शीर्ष पर होता है।यानि दिन के 12 बजे देश के इन हिस्सों में सूर्य की सीधी और सबसे तेज किरणें पड़ती हैं। इससे हिंद महसागर की तुलना में मध्य और उत्तर भारत की हवा बहुत गर्म हो जाती है और इसी वजह से हिंद महासागर, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी की नमी भरी ठंडी हवा इन इलाकों की ओर बहती है और अपने साथ भारी मात्रा पानी वाले बादल लाती है जिसे मानसून कहते हैं।कुल मिला कर भारतीय प्रायद्वीप में पड़ने वाली गर्मी ही एक तरह से मानूसन के खींचने का काम करती है।अगर गर्मी ठीक से नहीं पड़ी प्रायद्वीप और महासागरों के बीच तापमान का अंतर नहीं बनेगा और इससे नमी वाली हवा जमीनी इलाकों में पहुंचने में दिक्कत होती है। और पर्याप्त बारिश देखने को मिलती है।इसी को हम मानसून की कमी या कमजोरी के रूप में पहचाते हैं।नौतापा मानसून कि कमजोरी या अच्छे मानसून का संकेत देता है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES