Homeबीकानेरपंचायत स्तर के नवभारत बुनियादी साक्षरता मिशन प्रभारी की बैठक का आयोजन

पंचायत स्तर के नवभारत बुनियादी साक्षरता मिशन प्रभारी की बैठक का आयोजन

 (बजरंग आचार्य )

सादुलपुर\स्मार्ट हलचल|मंगलवार को प्रातः 11.00 बजे पंचायत समिति सभागार राजगढ में सीबीईओ राजगढ बबलेश शर्मा एवं जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी चूरू की अध्यक्षता में पंचायत स्तर के नवभारत बुनियादी साक्षरता मिशन प्रभारी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला साक्षरता अधिकारी चूरू ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अन्तर्गत असाक्षरों के लक्ष्य, सर्वे कार्य निर्धारित समय सीमा 30 जून 2025 तक पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने सर्वे कार्य शत प्रतिशत पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। सहायक परियोजना अधिकारी राजेन्द्र सिंह उल्लास एप्प पर सर्वे ऑनलाईन करने की प्रक्रिया के बारे विस्तार से बताया। ब्लॉक साक्षरता प्रभारी रामनिवास जाँगिड ने कार्यशाला में उपस्थित पंचायत साक्षरता प्रभारी शिक्षकों को आभार व्यक्त किया। कार्यशाला में दिवान सिंह एसीबीईओ ने सभी संभागियों को योजना के सफल क्रियान्वयन हेतू योजनानुरूप कार्य करने पर जोर दिया।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES