जे पी शर्मा
बनेड़ा – उपखण्ड सर्किल मुशी ग्राम पंचायत के मुशा गांव में आयोजित नव कुंडिय नव दिवसीय श्री शनि महाराज नवग्रह महायज्ञ शनि महाराज मंदिर में आयोजित महोत्सव में भाग लेने के लिए लोगो की भीड़ उमड रही है
8से 16 मई तक आयोजित होने वाले नो दिवसीय महोत्सव के दुसरे दिन शनिवार को यज्ञाचार्य पं.विकास शास्त्री (बाँसा) जयपुर के निर्देशन में यज्ञकर्ता महंत श्री श्री 108 प्रमोददास जी महाराज के सानिध्य में आवाहित देवताओं के नाम से आहुतियां तथा शनि महाराज के नाम से 13 जोडो (यजमानों) वैदिक मंत्रोच्चार के बिच आहुतियां लगाई गई। वही 8 से 15 मई तक रात्री 7.30 बजे से दिव्य दर्शन रामलीला मंडल नागोर के कलाकारों भगवान राम की लीलाओं का मंचन किया जा रहा है । वही 9 से 15 मई तक दोपहर 2.30 बजे तक श्री मद भागवत ज्ञान महायज्ञ के तहत राष्ट्रीय प्रवक्ता सुश्री साध्वी आरती जी वैष्णव महाकाल आश्रम (मधुसूदनगढ) के मुखारबिंद से भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है।
