शक्तिपीठ धनोप माता जी के नवरात्रि 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक नवरात्रि में होता है मेले का आयोजन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक

स्मार्ट हलचल|फूलियाकलां-फूलियाकलां के धनोप गाँव के बाहर टीले पर स्थित धनोप माता जी के नवरात्रा स्थापना व मेला अमावस्या 10 अक्टूबर से दशमी 21 अक्टूबर तक 12 दिवसीय मेला भरेगा।जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल व केंद्र शक्तिपीठ धनोप माता जी के वर्ष में दो बार नवरात्र मेला भरा जाता है।6 माह के तहत हिन्दी माह के चैत्र माह की अमावस्या से तथा अगले 6 माह में हिन्दी माह के आसोज माह की अमावस्या से नवरात्र प्रारंभ होते है और दशमी तिथि पर ज्वारा विसर्जन पर समापन होता है।धनोप माता जी की आरती हर रोज सुबह शाम दोनों समय होती है लेकिंन नवरात्र के समय एकम से लेकर दशमी तक प्रातः 3:30 बजे मंगला आरती,7:30 बजे मुख्य आरती और 7:05 बजे साय आरती होती है।दशमी के दिन को 11:30 बजे आरती के बाद ज्वारा विसर्जन के दौरान 12 दिवसीय मेले का समापन होगा।