चैत्र नवरात्र पर मंदिर और घरों में शुभ मुहूर्त में की घट स्थापना

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- सवाईपुर कस्बे सहित सोपुरा जाटों का, सालरिया, ढ़ेलाणा, बड़ला, बनकाखेड़ा, चावंडिया, ककरोलिया माफी, कंवलियास, रेड़वास, कुड़ी, बोरखेड़ा, खजीना, कांदा, सोलंकिया का खेड़ा आदि कई गांवों में चैत्र नवरात्र के पहले दिन आज नवसंवत्सर 2083 के स्वागत के साथ घर व मंदिरों में घट स्थापना की गई । विशेष योग संयोग में मंत्रोच्चार के साथ घट स्थापना एवं ध्वजारोहण किया गया । घट स्थापना के साथ ही देवालयों में घंटे, घडि़याल, शंख व नगाड़ों की ध्वनि गुंजायमान हो गई । इस दौरान माता रानी के जयकारे भी गूंजे । सवाईपुर में रड़ा की माताजी व जीण माता, बड़ला में चारण माता, चावंडिया में चामुंडा माता सहित अन्य देवालयों में पूजा-अर्चना कर नवरात्रि की स्थापना हुई, मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया । राम मंदिरों में वाल्मीकि रामायण और रामचरितमानस के पाठ शुरू हुए ।।