नयागांव व यश पावन धाम पर बनाए स्पीड ब्रेकर

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- नेशनल हाईवे 758 पर दुर्घटनाओं को देखते हुए हाईवे प्राधिकरण ने भीलवाड़ा कोटा रोड़ पर नया गांव और यश पावन धाम के पास स्पीड ब्रेकर बनाए । बिगोद थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 758 पर नया गांव के पास लगातार हो रही सड़क दुघर्टनाएं हो रही, जिसमें कई लोग अपनी जान भी गवा चुके हैं, दुर्घटनाओं को मध्य नजर रखते हुए हाईवे प्राधिकरण ने नयागांव व यश पावन धाम के पास स्पीड ब्रेकर बनाए ।।