Homeभीलवाड़ानए उपखंड अधिकारी रेखा गुर्जर का गुर्जर समुदाय के लोगों ने परंपरागत...

नए उपखंड अधिकारी रेखा गुर्जर का गुर्जर समुदाय के लोगों ने परंपरागत तरीके से किया स्वागत

गंगापुर – नए गंगापुर उपखंड अधिकारी रेखा गुर्जर का नगरिया खेड़ा गांव के गुर्जर समुदाय के पुरुष व महिलाओं ने परंपरागत तरीके से किया स्वागत।

नगेडिया खेड़ा गुर्जर समुदाय के भगवती लाल गुर्जर ने बताया कि गंगापुर उपखंड अधिकारी के पद पर समाज की पहली महिला रेखा गुर्जर के द्वारा पदभार ग्रहण करने पर समाज के लोगों में उत्साह का माहौल है। गुर्जर समुदाय की महिलाएं गीत गाती हुई, दही की मटकी सिर पर लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंची। परंपरागत गीत गाते हुए महिलाओं ने एसडीएम का माला पहनाकर, शाल ओढ़ाकर स्वागत किया। दही खिलाकर परंपरागत तरीके से किया स्वागत किया गया। गुर्जर समुदाय की महिलाओं द्वारा एसडीएम को हाथों से निर्मित फीका मावा भेंट किया गया।
इस अनूठे परंपरागत तरीके से किए गए स्वागत को देखने के लिए एसडीम कार्यालय में भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान नगेडिया खेड़ा सरपंच सुशीला देवी सुवालका,
टीना गुर्जर, बदामी गुर्जर, शांता गुर्जर, मंजू गुर्जर, लक्ष्मण लाल गुर्जर, गोपी लाल गुर्जर, रोशन सुवालका, गोपी लाल पुरबिया सहित
नेकाडी गुर्जर समाज के लोग उपस्थित थे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES