Thursday, May 21, 2026

नई गाड़ी का मुहूर्त कर घर के लिए निकला परिवार, बोनट से उठा धुआं, मची अफरा तफरी

राजेश जीनगर
भीलवाड़ा । मुहर्त कर गाड़ी लेकर घर लोट रहे परिवार की नई नवेली गाड़ी में धुआं उठने से अफरातफरी मच गई, यह घटना गुरुवार को अजमेर रोड के युआईटी के समीप हुई। जानकारी के अनुसार चलती कार में बोनट से अचानक धुआं उठने लगा इस दौरान अनभिज्ञता के चलते परिवार बाहर निकल गया । संभावना जताई जा रही है कि इंजन के पास वायरिंग के पास धुंआ उठा और वहीं से गंध भी आ रही थी। मौके पर कंपनी के मैकेनिक के आने तक पुरा परिवार गाड़ी छोड़कर दुर खड़ा रहा। मैकेनिक के आने के बाद सभी ने राहत की सांस ली । वही धुआं उठने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए ।