भीलवाड़ा । फुलियाकलां पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के मामले में वांछित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह, शाहपुरा एएसपी राजेश आर्य के निर्देशन व ओमप्रकाश विश्नोई वृत्ताधिकारी वृत शाहपुरा के सुपरविजन में थानाधिकारी थाना फुलियाकला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।
इस घटना में वांछित था आरोपी
दिनांक 12.02.2026 ग्राम रामपुरा(देवरिया खेडा) राजेन्द्र सिंह उनि थाना फूलियाकलां को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम रामपुरा(देवरिया खेडा) में नारायण पिता लादु गुर्जर उम्र 34 साल निवासी रामपुरा(देवरिया खेडा) थाना फूलियाकलां जिला भीलवाडा के मकान में अवैध डोडा चुरा रखा हुआ है, जिस पर राजेन्द्र सिंह उ.नि. मय जाप्ता के नारायण गुर्जर के मकान पर पहुंचे और तलाशी ली तो मकान में नाल के निचे बने स्टोर रूम वालें कमरें से दो प्लास्टिक के कट्टो में अवैध डोडा चुरा भरा हुआ पाया गया जिस पर अवैध डोडा चूरा भरे दोनो प्लास्टिक के कट्टो का वजन किया तो कुल वजन 25 किलो 180 ग्राम होना पाया गया। जिस पर मकान मालिक नारायण गुर्जर द्वारा बिना लाइसेंस व परमिट के अवैध डोडा चूरा अपनें मकान में रखने के मामले में एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया कर जांच शुरू की इस बीच आरोपी मौके से फरार हो गया था । जिसकी तलाश कर डिटेन किया और पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। जिसका न्यायालय से पीसी रिमाण्ड मिला अग्रिम कार्यवाही जारी है ।
यह रहे टीम में मौजूद
01 थानाप्रभारी भवानी सिंह
02. राजेन्द्र सिंह उनि
03. कांस्टेबल मनीष कुमार
04. सुरेश
