बानसूर। स्मार्ट हलचल|स्वच्छ भारत मिशन राजस्थान के प्रदेश के संयोजक के. के. गुप्ता ने भाजपा जिला अलवर उत्तर के जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी की अनुशंसा पर भाजपा जिला मंत्री नीलम त्रिपाठी को स्वच्छ भारत मिशन का जिला संयोजक नियुक्त किया हैं। इसके साथ ही सविता यादव व कंचन तिवाडी जिला सह संयोजक का दायित्व को सौंपा हैं । नीलम त्रिपाठी को संयोजक बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। त्रिपाठी ने अपनी नियुक्ती पर जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी,विधायक देवी सिंह शेखावत, प्रदेश संयोजक के के गुप्ता सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।


