भीलवाड़ा। हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद, भगत सिंह शाखा द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं संस्कार आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रेलवे स्टेशन, RCM चौराहा एवं सांगानेरी गेट पर राहगीरों और आमजन को तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं।
कार्यक्रम के तहत लोगों को नीम, मिश्री एवं काली मिर्च का प्रसाद वितरित किया गया, जो भारतीय परंपरा के साथ-साथ उत्तम स्वास्थ्य का संदेश देता है। आयोजन के दौरान “भारत माता की जय” के उद्घोष से वातावरण देशभक्ति एवं उत्साह से ओतप्रोत हो गया।
शाखा के सचिव दीपेश खंडेलवाल ने बताया कि भगत सिंह शाखा द्वारा हर वर्ष यह कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया जाता है। इस बार आयोजन को वृहद रूप देते हुए विभिन्न स्थानों पर संपन्न किया गया।
कार्यक्रम में शाखा के 25 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से कार्यक्रम प्रभारी रूचि सेठ, तरुणा माथुर, अभिषेक मंत्री, कमलेश लाठी, सीमा शर्मा, पूनम डाड, मनीष शर्मा, नरेंद्र डाड, दीपेश खंडेलवाल, अनामिका तांबी, कुलदीप माथुर, अंकिता तोषनीवाल, मुकेश छीपा, अंकित तोषनीवाल, सौरभ जैन, दीपक तुर्किया, मीता अटल, अंकिता तुर्किया, सरोज जागेटिया, प्रकाश जागेटिया, ज्योति मंत्री, अनुराग मंडोवरा एवं दीपक लड्ढा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रभारियों ने उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।
