Homeराजस्थानजयपुरनीरज सैन कर्म रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

नीरज सैन कर्म रत्न अवॉर्ड से सम्मानित

पावटा,स्मार्ट हलचल|भारत की शक्ति एवं भारत के पंचशील सिद्धान्तों को वैश्विक स्तर पर बढाने के लिए क्रांति दिवस पर जयपुर स्थित रतन बाग में 24 राष्ट्रो के सानिध्य में आयोजित किये गए वैश्विक शान्ति समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में सेवा कार्यो का अवलोकन करते हुए मंच के संरक्षक लोकनाथ जी शर्मा,पूर्व केबिनेट मंत्री भूटान सरकार,फिजी राष्ट्र के उच्चायुक्त जगन्नाथ सामी ने क्षेत्र के संकल्प हरियाली समिति संयोजक नीरज कुमार सैन को कर्म रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मंच को फिजी देश का नेतिक समर्थन भी प्राप्त हुआ,कर्म रत्न अवॉर्ड प्राप्त करने के बाद नीरज सैन ने‌ मिडिया से बात करते हुए कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं बल्कि गरीब जरुरतमंदों की सहायता के साथ गौ माता की सेवा करने वाले देश की सभी गौ भक्तों का सम्मान है एवं सभी पर्यावरण प्रेमियों का सम्मान है और ये सम्मान उन सभी को समर्पित है। संकल्प हरियाली गौ सेवा समिति संयोजक सुभाष यादव, पंकज जिन्दल, युवा उधोगपति जीतू हुल्ड़ा, डॉ सुरेन्द्र यादव, डॉ अशोक चौधरी,डा अशोक गिठाला, लोकेश टांक, निलेश चौधरी, उमेश अग्रवाल, राहुल खंडेलवाल ओमप्रकाश स्वामी, अक्षय सिंह शेखावत, विकास शर्मा,जीतू राठी, रिंकू थालोड़, संदीप सैन,भानू सैन सहित समिति सदस्यों एवं ग्रामीणों ने सैन‌ को बधाई दी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES