Homeअजमेरलूट के मामले में पुलिस ने सरे बाजार निकाला आरोपियों का जुलूस,...

लूट के मामले में पुलिस ने सरे बाजार निकाला आरोपियों का जुलूस, पड़ोसी ही निकला मास्टर माइंड कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई

(हरिप्रसाद शर्मा)

अजमेर/स्मार्ट हलचल|जिले के किशनगढ़ में फौजी के घर हुई लूट की सनसनीखेज वारदात का गांधीनगर थाना पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने इन सभी का शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालकर अपराधियों में भय और आमजन में विश्वास का सख्त संदेश दिया।

 

गिरफ्तार आरोपियों में फौजी के सामने रहने वाला पड़ोसी महेंद्र इस वारदात का मास्टर माइंड बताया गया है, जिसने अपने चार साथियों के साथ मिलकर फौजी की पत्नी को बंधक बनाकर लूट को अंजाम दिया था। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों का जुलूस बजरंग कॉलोनी से शुरू हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। भारी पुलिस जाप्ते के बीच निकाले गए इस जुलूस में पुलिस की सख्ती साफ नजर आई।

गांधीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने इन आरोपियों को पकड़ा। पूरी कार्रवाई सीओ सिटी आईपीएस अजय सिंह राठौड़ के सुपरविजन में हुई, जिसमें साइबर सेल के देवेंद्र सिंह और आशीष गहलोत की विशेष भूमिका रही। शहरभर के लोगों ने पुलिस की इस कठोर और त्वरित कार्रवाई की सराहना की।
पुलिस ने इस जुलूस के जरिए साफतौर पर संदेश दिया कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अपराध को बख्शा नहीं जाएगा और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES